सरकार के 9 साल पूरे होने पर PM Modi का ट्वीट, बोले- स्नेह पाकर और मेहनत करने की ताकत मिलती है

By अंकित सिंह | May 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में एनडीए सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रगी हैं। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट सामने आया है। मोदी ने कई ट्वीट्स का जवाब देते हुए कहा कि स्नेह पाकर और मेहनत से काम करने की ताकत मिलती है। मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं सुबह से सरकार के 9 साल पूरे होने पर कई ट्वीट्स देख रहा हूं, जिसमें लोग 2014 के बाद से हमारी सरकार की सराहना कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि इस तरह का स्नेह पाकर हमेशा विनम्र होता हूं और इससे मुझे लोगों के लिए और भी अधिक मेहनत करने की ताकत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: #MyParliamentMyPride: Omar Abdullah नयी संसद की भव्यता से खुश तो Nitish Kumar बोले इतिहास बदलना चाहती है BJP

मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर पाकर मैं वास्तव में बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भले ही मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विपक्ष कई सवाल खड़े कर रहा है लेकिन भाजपा उसका जवाब भी दे रही है। इससे पहले भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज 16 हजार करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट हो रहा है। भारत मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैन्यूफेक्चरर बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल पेमेंट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर का है। चाहे डिजिटल इंडिया हो, डिजिटल पेमेंट हो, जीएसटी, मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग, सड़कें, एयरपोर्ट, बिजली, किसानों की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो, स्टार्टअप इंडिया की बात हो, आज विकास के हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: मैक्सिको की 3-0 जीत पर Claudia Sheinbaum ने दी बधाई, बोलीं - गर्व है

इमरजेंसी पर Sanjay Raut का BJP-Shinde गुट पर तीखा हमला, बोले- Indira Gandhi ने पार्टी नहीं तोड़ी थी

Delhi में अब Weekend पर मॉल नहीं, Family के साथ इन शानदार Light and Sound Shows का लें मजा

Neymar का Grand Comeback, स्कॉटलैंड पर 3-0 की जीत के बाद Brazil ने भरी खिताबी हुंकार