Joe Biden को घातक कैंसर होने पर PM मोदी ने किया ट्वीट, की जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना

By अभिनय आकाश | May 19, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर अपनी चिंता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देता हूं। हमारी संवेदनाएं डॉ. जिल बिडेन और उनके परिवार के साथ हैं। जो बाइडेन के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देता हूं। हमारी संवेदनाएं डॉ. जिल बिडेन और उनके परिवार के साथ हैं। 

इसे भी पढ़ें: आंध्र के मंत्री नारा लोकेश ने मोदी से मुलाकात की

बाइडन के कार्यालय ने कहा कि उनका स्कोर नौ है, जो दर्शाता है कि उनका कैंसर अत्यधिक गंभीर की श्रेणी में आता है। बाइडन की बीमारी सामने आने पर कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह इस खबर से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हम जो के शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा, जो एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि वह उसी ताकत और आशा के साथ डटकर इस चुनौती का भी मुकाबला करेंगे, जिसने हमेशा उनके जीवन और नेतृत्व को परिभाषित किया है।  

प्रमुख खबरें

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा में शरिया कानून और बहुविवाह की वकालत करने वाली सना मलिक से कुछ सवाल