PM Modi UAE Visit: राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से द्विपक्षीय वार्ता, सीओपी-28 की अध्यक्षता के लिए समर्थन का आश्वासन

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2023

अबू धाबी के कसर अल वतन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया। संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन (MoUs) का आदान-प्रदान किया। जब प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया तो बच्चों को भारतीय तिरंगा लहराते देखा गया। पिछले 9 सालों में प्रधानमंत्री का यूएई का ये पांचवा दौरा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अबू धाबी में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के मनोनीत राष्ट्रपति सुल्तान अल जाबेर के साथ सार्थक बातचीत करते हुए यूएई की सीओपी-28 की अध्यक्षता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। मोदी पेरिस की अपनी दो दिवसीय सफल यात्रा के बाद संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी पहुंचे और  द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 

क्या है सीओपी-28

2023 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन या यूएनएफसीसीसी की पार्टियों का सम्मेलन, जिसे आमतौर पर सीओपी28 के रूप में जाना जाता है, 28वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन होगा, जो 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक एक्सपो सिटी, दुबई में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन 1992 में पहले संयुक्त राष्ट्र जलवायु समझौते के बाद से हर साल आयोजित किया जाता है। इसका उपयोग सरकारों द्वारा वैश्विक तापमान वृद्धि को सीमित करने और जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रभावों के अनुकूल नीतियों पर सहमत होने के लिए किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Nehru vs Modi on ISRO: नेहरू के सपने अधूरे मोदी कर रहे पूरे? चांद सभी का तो चंद्रयान क्यों नहीं

लगातार मजबूत हो रही रणनीतिक साझेदारी

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और प्रधान मंत्री की यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसे आगे बढ़ाने के तरीकों की पहचान करने का अवसर है। 

प्रमुख खबरें

मनीष शुक्ला हत्याकांड: BJP विधायक Koustav Bagchi ने मंच साझा करने पर अर्जुन सिंह पर साधा निशाना

Ahmedabad Crime Branch हिरासत से भाग रहे ड्रग्स तस्करी के आरोपी कफील अहमद को लगी गोली

रीवा में Tata Power न्यूक्लियर प्रोजेक्ट पर विवाद, उमंग सिंघार का आरोप- ग्रामसभा के विरोध के बाद भी दी NOC

Jammu Kashmir में Omar Abdullah कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को, सभी मंत्री पदों पर नए चेहरों की संभावना