PM Modi's Bihar Visit | चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा, सात हजार करोड़ परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2025

इस मानसून में भारी बारिश के बावजूद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (18 जुलाई) को फिर से बिहार का दौरा करेंगे और चुनावी राज्य के लिए बारिश की सौगात देंगे। इस साल जनवरी के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी का राज्य का पाँचवाँ दौरा होगा। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होंगे। पीएमओ ने कहा कि बिहार के मोतिहारी में प्रधानमंत्री रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

जायसवाल ने कहा कि ये परियोजनाएं रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क, ग्रामीण विकास, पशुपालन और डेरी तथा सूचना प्रौद्योगिकी सहित विविध क्षेत्रों से संबंधित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे से संबंधित परियोजनाओं की लागत 5,398 करोड़ रुपये है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों पर 1,173 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से आईटी परियोजनाओं पर 63 करोड़ रुपये की लागत आएगी।’’

इसे भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी की सांसद Iqra Hasan ने अपर जिलाधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मोदी ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ के 40,000 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण के माध्यम से 162 करोड़ रुपये की राशि वितरित करेंगे, जबकि अन्य 12,000 लोगों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपी जाएंगी। जायसवाल ने कहा, ‘‘इसके अलावा, समारोह के दौरान 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मोदी को परिवार का सदस्य मानने वाला बिहार, प्रधानमंत्री का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा