प्रधानमंत्री मोदी रविवार को ‘भारत टेक्स’ में वैश्विक कपड़ा उद्योग को संबोधित करेंगे: गिरिराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2025

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को यहां ‘भारत टेक्स’ में घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय कपड़ा उद्योग के खरीदारों को संबोधित करेंगे।

कपड़ा मंत्री ने बताया कि इस बार ‘भारत टेक्स’ में 6,000 विदेशी खरीदार हिस्सा ले रहे हैं जो पिछले साल की तुलना में दोगुना है। इससे यह दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा मेला बन गया है।

सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ 16 फरवरी को प्रधानमंत्री भारत मंडपम आएंगे और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को संबोधित करेंगे।’’ ‘भारत टेक्स’ 14-17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 5,000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे।

इसमें 110 से अधिक देशों के खरीदारों तथा 1,20,000 से अधिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें नीति निर्माता तथा उद्योग जगत के लोग शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी