PM Modi अगले 10 दिनों में 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव की संभावित घोषणा से पहले अगले 10 दिनों में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 29 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे और बाद में तमिलनाडु के कलपक्कम में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) का दौरा करेंगे। 

अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद मोदी बिहार जाएंगे और बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सात मार्च को जम्मू-कश्मीर में रहेंगे और शाम को दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। आठ मार्च को वह दिल्ली में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार (नेशनल क्रिएचर्स अवार्ड) में भाग लेंगे और फिर शाम को असम के लिए रवाना होंगे। 

मोदी अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे और फिर ईटानगर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह असम के जोरहाट में अहोम सम्राज्य के महान सेनापति लाचित बोड़फुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री जोरहाट में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को मोदी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में विभिन्न परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: विस्फोट मामले को जरूरत पड़ने पर एनआईए को सौंपने पर विचार करेंगे : CM Siddaramaiah

मोदी 11 मार्च को दिल्ली में ‘नमो ड्रोन दीदी’ और ‘लखपति दीदी’ से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन शाम को वह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को गुजरात के साबरमती और राजस्थान के पोखरण का दौरा करेंगे और फिर 13 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गुजरात और असम में तीन महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रमुख खबरें

छोटी मछली पकड़ाई लेकिन मगरमच्छ नहीं, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह, आखिरी सांस तक लडूंगा

शनि देव को करना है प्रसन्न? Haircut करवाते समय अपनाएं यह ज्योतिषीय उपाय, Life होगी बेहतर

Wayanad Landslide में मौत का आंकड़ा 4, Priyanka Gandhi ने की मदद की अपील

Kushal Tandon के भद्दे मजाक पर बवाल, पति Zaid के बचाव में Gauahar Khan का पोस्ट