चौथी बार गोरखपुर से चुनाव का श्री गणेश करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!

By अजय कुमार | Aug 31, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव जीतने के लिए अबकी से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु गोरक्षनाथ की नगरी और योगी आदित्यनाथ की कर्म भूमि गोरखपुर  से ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। 18 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गोरखपुर में खाद कारखाने का लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जहां खाद कारखाने का लोकार्पण करके पीएम मोदी यूपी के किसानों को भी नये कृषि कानून के बारे में जानकारी देने के साथ,सरकार द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे अन्य कामों को भी गिनाया जाएगा। पीएम मोदी आमजन के साथ-साथ किसानों से भी विकास के नाम पर  मिशन-2022 की जीत के लिए  आशीर्वाद मांगेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 14 मार्च तक सम्पन्न कराए जाने हैं। इससे पहले ही योगी सरकार प्रदेश भर में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करा लेना चाहती है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के 2 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- वफादार सदस्यों की हो रही उपेक्षा

इसी क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गोरखपुरवासियों के लिए जिले में ही एम्स का लोकार्पण भी होना है। इसकी ओपीडी चल रही है। जल्द ही 750 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा, फिर उद्घाटन की तिथि तय होगी। एम्स का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। दिसंबर 2021 से पहले ही लोकार्पण की संभावना है। इसी तरह से पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास कराया जाना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण काम लगभग पूरा हो चुका है। मिट्टी डालने का काम चल रहा है। इसका शिलान्यास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं।गौरतलब हो, गोरखपुर से मोदी द्वारा की गई रैली का बड़ा संदेश पूरे पूर्वांचल में जाता है। गोरक्षपीठ का प्रभाव पूर्वांचल सहित यूपी व देश के अलग-अलग राज्यों में है। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में ही विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने दम पर 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दो सीटें भाजपा की सहयोगी दलों के खाते में गई थी। इसी तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीनों मंडल की 13 में से 12 सीटें जीतकर विपक्ष को तगड़ा झटका दिया था। 2019 के चुनाव में बीजेपी को 13 में से 10 लोकसभा सीटें जीतने में सफलता मिली थी। 

प्रमुख खबरें

गृह लक्ष्मियों के सशक्तीकरण पर भी ध्यान दें..

Diwali Safety Tips: दिवाली पर पटाखे जलाते समय हाथ जल जाए तो क्या करें? जानें जरूरी बातें

केरलम के राज्यपाल के Instagram पर ‘भाजपा’ दिखने का आरोप, SFI पहुंची राष्ट्रपति के पास

deep sea तेल खोज के लिए विशेष OALP दौर, हर महीने मिलेगा बोली का अवसर