रक्षा मंत्री के साथ आज शाम बैठक करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगी बात

By अंकित सिंह | Jun 29, 2021

देश पर हुए पहले ड्रोन आतंकी हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह-लद्दाख का दौरा खत्म कर आज दिल्ली लौट रहे हैं। दिल्ली लौटने के साथ ही उनकी यह बैठक पीएम मोदी के साथ होगी। जानकारी के मुताबिक यह बैठक शाम 4:00 बजे होगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत की नई कश्मीर पॉलिसी से बौखलाया पाकिस्तान, राजनाथ ने बिना नाम लिए चीन-पाक को चेताया

अपने लद्दाख दौरे पर चीन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा संदेश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने पाकिस्तान का बिना नाम लिए उसे चेतावनी भी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख से चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत ‘‘गलवान वीरों’’ के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और देश के सशस्त्र बल हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। लद्दाख दौरे के दूसरे दिन सिंह ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि पड़ोसी देशों के साथ बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान तलाशने की कोशिश की जानी चाहिए, लेकिन साथ ही आगाह किया कि अगर कोई हमें धमकाने की कोशिश करेगा तो भारत इसे बर्दाशत नहीं करेगा। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग