पीएम मोदी कल मध्य प्रदेश में करेंगे दो चुनावी सभाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश में शुक्रवार 26 अप्रैल को सीधी और जबलपुर में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। प्रदेश भाजपा की मीडिया शाखा के प्रमुख लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि मोदी दोपहर को एक बजे सीधी में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद 4 बजे वह जबलपुर में आमसभा को सम्बोधित करेगे।

इसे भी पढ़ें: हार सुनिश्चित देखकर विपक्षी पार्टियों ने EVM पर फोड़ा ठीकरा: नरेंद्र मोदी

सीधी लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद रिती पाठक भाजपा की उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार अजय सिंह हैं। जबलपुर से भाजपा के उम्मीदवार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राकेश सिंह है जबकि उनका सामना कांग्रेस की विधि शाखा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा कर रहे हैं। वर्ष 2014 में सिंह ने तन्खा को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था।

प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा

Election Commission प. बंगाल में चौथे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 578 कंपनी तैनात करेगा

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें