पीएम मोदी करेंगे काशी गलियारे का उद्घाटन, 55 एचडी कैमरों, एक ड्रोन की मदद से की जाएगी यादगार कवरेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2021

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक भव्य समारोह में यहां काशी विश्वनाथ गलियारा परियोजना का उद्घाटन करेंगे और 55 हाई-डेफिनिशन (एचडी) कैमरों, चार जिमी जिब एवं एक बड़े ड्रोन की मदद से की जाने वाली इस कार्यक्रम की कवरेज भी ‘‘उतनी ही यादगार’’ होगी। ‘दिव्य काशी, भव्य काशी’ कार्यक्रम के प्रसारण के लिए इस समय दूरदर्शन के 55 कैमरामैन, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य कर्मियों समेत करीब 100 लोगों का दल पवित्र शहर में डेरा डाले हुए है। इस संबंध में एक उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘55 एचडी कैमरों, सात अपलिंक सैटेलाइट वैन, समाचार एकत्र करने वाली चार सेलुलर सचल इकाइयों, एक आरएफ (रेडियो फ्रीक्वेंसी) कैमरे, चार जिमी जिब और एक ड्रोन की मदद से इस समारोह की यादगार कवरेज की जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: भारत गणतंत्र दिवस समारोह में मध्य एशियाई देशों के नेताओं को आमंत्रित करने पर कर रहा विचार

इस कार्यक्रम के मद्देनजर यहां के अधिकतर निवासियों और घरेलू पर्यटकों में उत्साह है, जिसे देखते हुए वाराणसी में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रतिष्ठित मंदिर के पास सड़कों पर नक्काशीदार लैम्प पोस्ट पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें ‘‘इस परियोजना के दृष्टिकोण को साकार करने’’ के लिए मोदी की प्रशंसा की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मोदी अपराह्न लगभग एक बजे मंदिर जाएंगे और लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan की मदद Turkey को पड़ी भारी, Celebi Aviation को India में लगा 500 मिलियन डॉलर का झटका

G7 Summit में PM Modi का ग्रैंड वेलकम, President Macron ने गर्मजोशी से किया स्वागत

असली TMC कौन? 20 MPs के पाला बदलने पर सुदीप बंदोपाध्याय का दावा- Court करेगा फैसला, NDA को समर्थन!

20 प्रधानमंत्री देने वाले Eton College में पढ़ेंगे Prince George, पिता William की विरासत संभालेंगे