प्रधानमंत्री मोदी 2 फरवरी को भाजपा वर्करों से करेंगे संवाद - बजट पर करेंगे बात : कश्यप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

शिमला।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीब , वंचित , पीड़ित एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है । 

कश्यप ने कहा कि आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर देश अग्रसर है, हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री प्रातः 11 बजे 2 फरवरी , 2022 को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे । प्रधानमंत्री मोदी 2 फरवरी को भाजपा वर्करों से करेंगे संवाद - बजट पर करेंगे बात, आम बजट के 1 दिन बाद बताएंगे बजट की बारीकियां।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

1 फरवरी के तुरंत बाद 2 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी संसद में पेश आम बजट की बारीकियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे,  देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रधानमंत्री लगभग 1 घंटे तक वर्चुअली संबोधित करेंगे और अपने संबोधन के दौरान वे बजट से जुड़ी तमाम उपलब्धियों के बारे बताएंगे । अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की उपलब्धियों , जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में आवंटित फंड और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए तमाम कदमों की जानकारी भी देंगे।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश हकूमत के खिलाफ अंदोलन खड़ा करने के लिये महात्मा गांधी कई बार शिमला आये

कोविड वैश्विक महामारी के संकट के समय 12 मई , 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ रूपये के ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत के पैकेज की घोषणा कर उस पर क्रियान्वयन करने का कार्य किया , जहां एक ओर गरीब , किसान , आम जनमानस को राहत देने का कार्य हुआ वहीं अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान हुई । आज भारत ने दुनिया की तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है । कोविड - 19 की वैश्विक महामारी के संकट से बचाव हेतु मानव के सुरक्षा कवच के रूप में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है । प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 164 करोड़ से अधिक मुफ्त टीकाकरण संपन्न हो चुका है । सभी देशवासी प्रधानमंत्री जी का इस ऐतिहासिक कार्य के लिये अभिनन्दन कर रहे हैं ।

इसे भी पढ़ें: आबकारी विभाग का अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध अभियान जारी

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हम सब प्रदेश कार्यालय से जिला एवं मंडल स्तर पर उद्बोधन सुनेंगे।

कश्यप ने कहा कि सभी प्रदेश एवं जिला केन्द्र पर बड़ी स्क्रीन लगाकर आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सामूहिक रूप से सुना जायेगा । 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री, विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी , प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी , कार्यसमिति सदस्य प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक , सह संयोजक , विभाग एवं प्रकल्प के संयोजक एवं सह संयोजक भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य मोर्चों के जिले के पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष उपस्तिथ रहेंगे ।

कश्यप ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद एवं नगर निगम एवं नगर पालिका के सदस्य , जिला पंचायत के सदस्य कार्यक्रम में भाग लेंगे,  सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी , राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य , मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे । 

इस कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को व्यवस्थित रूप से प्रचारित एवं प्रसारित करने की व्यवस्था भाजपा द्वारा की जाएगी । उन्होंने बताया की इस कार्यराम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को प्रभारी, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, विशाल चौहान एवं नरेंद्र अत्री को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा