PM मोदी आज सरदार पटेल पुलिस अकादमी में IPS प्रोबेशनरों से करेंगे संवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के आधार पर चुने गये भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करता है।

प्रमुख खबरें

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share

West Bengal में मत्स्य पालन के विकास के लिए केंद्र देगा 9 करोड़ रुपये

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप

Delhi में Gold 200 रुपये गिरा, Silver 5000 रुपये फिसली