PM Modi करेंगे पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात, बढ़ाई गई सुरक्षा

By रितिका कमठान | May 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के माता-पिता और उनकी पत्नी एशान्या से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की ये बैठक दोपहर 2.20 मिनट पर चकेरी एयरपोर्ट पर होनी है। कानपुर प्रशासन ही दिवंगत शुभम द्विवेदी के परिवार को एयरपोर्ट तक लेकर आएगा।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी का ये दौरा कई मायनों में खास रहेगा। इस दौरान पीएम मोदी कानपुर और उत्तर प्रदेश को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी मेट्रो, बिजली उत्पादन, जलशोधन आदि से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे।

बता दें कि पीए मोदी का ये दौरान कानपुर के लिए बेहद खास माना जा रहा है। साथ ही ये दौरा पूरे उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरे के बाद कानुपर में विकास की नई रफ्तार दौड़ेगी। कानपुर को स्मार्ट सिटी, औद्योगिक और आधुनिक शहर के तौर पर बनाने की कोशिश होगी।

प्रमुख खबरें

UN चीफ Guterres की बड़ी चेतावनी, Middle East में हालात बेकाबू, बड़े War का खतरा मंडराया

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली