लाल किले पर ओलंपिक दल से मिलेंगे PM मोदी, 15 अगस्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा न्योता

By अनुराग गुप्ता | Aug 03, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओलंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात करने वाले हैं। बता दें कि 15 अगस्त के दिन लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए खिलाड़ियों को न्योता भेजा जाएगा। 

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए भारत की तरफ से 119 खिलाड़ियों को भेजा गया है। जिसमें 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। हालांकि अभी तक भारत के नाम कई उपलब्धियां हासिल हो चुकी हैं और बाकी के खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- संसद नहीं चलने देना लोकतंत्र और जनता का अपमान है 

टोक्यो में मीराबाई चानू और पीवी सिंधु ने भारत का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है। हालांकि भारतीय हॉकी की पुरुष और महिला टीम दोनों ने ही कमाल का प्रदर्शन किया है।  

प्रमुख खबरें

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में