क्या बड़ी तैयारी कर रही है बीजेपी, कार्यकर्ताओं से पार्टी हेडक्वार्टर में पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और चुनाव प्रक्रिया में लगे कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। कल की बैठक लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की पहली ऐसी बातचीत होगी जो भगवा पार्टी के लिए वांछित नहीं थी। उत्तर प्रदेश उपचुनाव और महाराष्ट्र तथा हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भी यह बैठक पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: Kejriwal ने चुनाव के वक्त जो शगूफा छोड़ा था उसका असर अब दिखने लगा है, योगी को कौन हटाना चाहता है?

इससे पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में यूपी के घटनाक्रम पर एक घंटे तक चर्चा हुई है। भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी को फीडबैक दिया है। ये मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। लगातार बीजेपी में उत्तर प्रदेश की अगर बात की जाए तो जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। मिशन 2027 की बात की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन जो रहा उसको लेकर मंथन और समीक्षा बैठकें लगातार जारी है। 

प्रमुख खबरें

MPSC अभ्यर्थियों की मांगें सुलझाने के लिए Sharad Pawar ने सरकार से संवाद की अपील की

Kerala के Vizhinjam में बनेगा मत्स्य पालन बंदरगाह, मछुआरों को मिलेगी सुरक्षित नौका पार्किंग

Amritsar में Influencer Mad Sandhu की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हमलावरों ने की फायरिंग

RBI Repo Rate में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव, महंगाई के दबाव पर विशेषज्ञों का अनुमान