UP Election 2022 | चुनावी दंगल में अब पीएम मोदी की होगी एंट्री, 31 जनवरी को करेंगे पहली वर्चुअल रैली

By अंकित सिंह | Jan 29, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। सभी दल प्रचार में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हालांकि कोविड-19 प्रोटोकॉल की वजह से राजनीतिक दलों को चुनावी सभा करने की इजाजत नहीं है। यही कारण है कि राजनीतिक दल डिजिटल रैलियों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने भी उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंक रखी है। खबर के मुताबिक भाजपा के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश के दंगल में उतरने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में वर्चुअल रैली करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पेगासस के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार, संसद के भीतर उनकी जवाबदेही तय करने की मांग करेंगे: कांग्रेस

21 विधानसभाओं को कवर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को 100 स्थानों पर दिखाने की योजना है। प्रति स्थानों पर कम से कम 500 लोगों को कवर किया जाएगा। भाजपा कहीं ना कहीं प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली के जरिए 50,000 से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। भाजपा थिंकटैंक जनता के बीच प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का उपयोग करना चाहता है तथा वर्चुअल रैलियों के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश भी कर रहा है। वर्तमान में देखें तो भाजपा के सभी बड़े नेता जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राजनाथ सिंह शामिल हैं उत्तर प्रदेश में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम