चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो टीम को बधाई देने बेंगलुरु पहुँचेंगे PM Modi, भारत की कामयाबी की खुशी में होगा भव्य रोड शो

By नीरज कुमार दुबे | Aug 25, 2023

भारत के चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद जहां इसरो को देश-विदेश से बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है वहीं वैज्ञानिकों से मिलकर उन्हें बधाई देने के लिए नेतागण भी इसरो मुख्यालय पहुँच रहे हैं। एक दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसरो की टीम से मिलकर बधाई दी थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेश यात्रा से लौटते ही वैज्ञानिकों से मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए इसरो मुख्यालय का दौरा करने वाले हैं। हम आपको यह भी बता दें कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जहां अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने की बड़ी पहल की गयी वहीं इसरो के बजट में भी भारी भरकम वृद्धि की गयी जिसके शानदार परिणाम देश को देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा यह मोदी सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि भारत ने दूसरे देशों के उपग्रहों का प्रक्षेपण करके 3300 करोड़ रुपए की आय भी की।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो की टीम को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे

हालांकि, प्रधानमंत्री की यात्रा का विवरण साझा नहीं किया गया है, लेकिन वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारियों को बधाई देने के लिए उनके यहां इसरो परिसर में स्थित टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा करने की संभावना है। हम आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी थी और कहा था कि वह जल्द ही बेंगलुरु पहुंच कर पूरी टीम का स्वागत करेंगे। उन्होंने जोहानिसबर्ग से सोमनाथ से फोन पर बातचीत की थी, जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने गये थे। प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत से पहले वर्चुअल माध्यम से चांद पर चंद्रयान को उतरते देखा था। उन्होंने जोहानिसबर्ग से इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया था।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट