प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो की टीम को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे

narendra modi
Creative Common

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी और कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु पहुंच कर पूरी टीम का स्वागत करेंगे। उन्होंने जोहानिसबर्ग से सोमनाथ से फोन पर बातचीत की थी, जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत से पहले वर्चुअल माध्यम से चांद पर चंद्रयान को उतरते देखा था। उन्होंने जोहानिसबर्ग से इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया था। अशोक ने कहा कि पिन्या के पास लगभग एक किलोमीटर का रोड शो आयोजित करने की योजना है और हवाई अड्डा पर भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोगों का जमावड़ा होगा। इसके पहले आज दिन में इसरो ने ऐलान किया कि लैंडर से उतरकर रोवर ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन के तहत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडर (विक्रम) को उतारने और वहां रोवर (प्रज्ञान) को तैनात करने का इतिहास रचने वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को बेंगलुरु पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आर अशोक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक भाजपा विशाल रोड शो आयोजित करके प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 26 अगस्त को आ रहे हैं। हम बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका स्वागत करेंगे और एचएएल हवाई अड्डा पर 6000 से अधिक लोग एकत्र होंगे। वह बेंगलुरु के लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं।

हमारे (भाजपा) राष्ट्रीय नेता संतोष जी (महासचिव बी एल संतोष) ने मुझे पिन्या में एक विशाल रोड शो आयोजित करने के लिए कहा है।’’ अशोक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु के लोगों को अवसर दिया है कि वे अपनी खुशियों को उनके साथ साझा करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बेंगलुरु के लोग मोदी का भव्य स्वागत करेंगे क्योंकि इसरो का मतलब बेंगलरु है और बेंगलुरु का मतलब इसरो है। वह यहां इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए आ रहे हैं।’’ हालांकि, प्रधानमंत्री की यात्रा का विवरण साझा नहीं किया गया है, लेकिन वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारियों को बधाई देने के लिए उनके यहां इसरो परिसर में स्थित टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा करने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी और कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु पहुंच कर पूरी टीम का स्वागत करेंगे। उन्होंने जोहानिसबर्ग से सोमनाथ से फोन पर बातचीत की थी, जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत से पहले वर्चुअल माध्यम से चांद पर चंद्रयान को उतरते देखा था। उन्होंने जोहानिसबर्ग से इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया था। अशोक ने कहा कि पिन्या के पास लगभग एक किलोमीटर का रोड शो आयोजित करने की योजना है और हवाई अड्डा पर भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोगों का जमावड़ा होगा। इसके पहले आज दिन में इसरो ने ऐलान किया कि लैंडर से उतरकर रोवर ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़