Bihar Election 2025 | गया में PM मोदी की 'महा-सौगात', 1200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

By रेनू तिवारी | Aug 20, 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग कभी भी चुनावी की घोषणा कर सकता है। बिहार में सितायत भी अपने जोरो पर है। राहुल गांधी लगातार भाजपा पर हमलावर है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को गयाजी जिले का दौरा करेंगे और कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने हाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गयाजी का दौरा किया था। चौधरी वित्त विभाग का भी प्रभार संभालते हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘विकास की सौगात लेकर मोदी जी फिर बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 22 अगस्त को गयाजी आ रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: असम में आईआईएम की स्थापना को लोकसभा की मंजूरी ऐतिहासिक अवसर : हिमंत

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गंगा नदी पर बने बिहार के पहले छह लेन वाले पुल और लगभग 1,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। चौधरी ने सोशल मीडिया मंच पर कहा, ‘‘मैं आप सभी से देश के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी को सुनने के लिए गयाजी आने का आग्रह करता हूं।’’ मोदी अप्रैल से बिहार में मोतिहारी, सीवान, मधुबनी और पटना का दौरा कर चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होने हैं।

प्रमुख खबरें

मॉस्को में ट्रंप ने अचानक क्यों उतार दिया C-17 ग्लोबमास्टर III, मची खलबली

Delhi: BJP नेता Vijay Goel का अपनी सरकार पर ही निशाना: MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते

Latur में CA गिरफ्तार: 16 फर्जी कंपनियों से विदेश भेजे सैकड़ों करोड़ रुपये

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त