PM Modi जाएंगे व्हाइट हाउस, डिनर पर करेंगे डोनाल्ड ट्रंप से बात

By रितिका कमठान | Feb 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर अमेरिका में है। पीएम मोदी गुरुवार की सबह ही अमेरिका के वॉशिंगटन पहुंचे हैं। यहां भारतीय समुदाय ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं का आज एक डिनर भी होना है।

बता दें कि पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर ऐसे समय में गए हैं जब अमेरिका कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। अमेरिका में भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर भारतीय समुदाय बेहद उत्साहित दिख रहा है। पीएम मोदी जब वॉशिंगटन पहुंचे हैं तो यहां कड़ाके की ठंड के बावजूद भी भारतीय समुदाय में गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया है। 

 

मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में मुलाकात होनी है। यहां दोनों नेता द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। बता दें कि ये मुलाकात बेहद अहम है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली बैठक होगी। पीएम नरेंद्र मोदी चौथे विदेशी नेता हैं जो डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद उनसे मुलाकात करेंगे। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जापान के प्रधानमंत्री और जॉर्डन के किंग से मुलाकात कर चुके है।

 

पीएम मोदी ने दिया बयान

वॉशिंगटन पहुंचने पर पीएम मोदी ने बयान जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा के जरिए और डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद भारत-अमेरिका ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में सुधार होगा। लोगों की भलाई और पृथ्वी के बेहतर भविष्य के लिए हम मिलकर काम करते रहेंगे। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का 13 फरवरी को व्हाइट हाउस में प्राइवेट डिनर होने वाला है। इस डिनर के बाद दोनों नेता बैठक करेंगे और फिर मीडिया को भी संबोधित करेंगे। 

All the updates here:
Feb 13, 2025  17:23

पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में डिनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करने वाले है
Feb 13, 2025  17:22

पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर है, जहां वो कुछ समय बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Actor Devan छोड़ेंगे BJP, विजय की पार्टी TVK में होंगे शामिल; मिला अध्यक्ष पद का ऑफर