प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की बृहस्पतिवार को कामना की। सिंह को बुखार आने के बाद कमजोरी महसूस होने के कारण बुधवार शाम को यहां एम्स में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने के हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने गए थे और उन्होंने सिंह की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat Train के बाद सामने आई Vande Bharat Metro, जानें क्या है इसकी खासियत

वोट बैंक खिसकने के डर से अयोध्या नहीं गए राहुल, प्रियंका और अखिलेश, UP में Amit Shah का बड़ा आरोप

Andhra Pradesh Assembly Elections: विजय रथ पर सवार है वाईएसआर कांग्रेस, सब्र और संघर्ष ने दिलाया सत्ता का शिखर

कांग्रेस और गांधी परिवार ने देशभक्ति में नहीं रखी कोई कमी, बारामूला से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा- भाजपा फैला रही मजहब के नाम पर नफरत