PM मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- उनकी समझदारी राष्ट्र के लिए बड़ी पूंजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 75वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। नीतिगत मुद्दों पर उनकी गहरी अंतर्दृष्‍टि और ज्ञानपूर्ण समझ राष्ट्र के लिए पूंजी है। समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए वह बहुत ही तत्पर रहते हैं। मैं उनकी लंबी उम्र और उत्तम सेहत की कामना करता हूं।’’ कोविंद का जन्म 1945 को आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के गांव परौंख में हुआ था। देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले वह बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं। कोविंद राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi एक Failed LoP: Parliament में Piyush Goyal का Congress पर जोरदार हमला

Holi पर Tarun Kumar ही नहीं, कई और हिंदुओं को मारा गया, Delhi, UP, Rajasthan, Gujarat तक कट्टरपंथी हो रहे हावी

PAN Card Scam को लेकर रहे चौकन्ना, सरकार ने जारी की चेतावनी, भूल कर भी ना करें ऐसा

DK Shivakumar की Delhi यात्रा पर सस्पेंस, बोले- High Command में किससे मिलूंगा, बता नहीं सकता