गणतंत्र दिवस पर PM मोदी ने लिखा पत्र, जवाब में Kevin Pietersen ने कहा- इस देश ने दिया है बहुत प्यार

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2022

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। दरअसल, भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के ने मशहूर क्रिकेटरों को पत्र लिखा है। वह जोंटी रोड्स और क्रिस गेल को पत्र लिखकर भारत से उनके प्रगाढ संबंधों की सराहना कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को भी पत्र लिखा। जिसके बारे में ट्विटर पर उन्होंने इसकी जानकारी दी। केविन पीटरसन ने कहा कि पीएम के इस जेस्चर और शब्दों के लिए उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद। साल 2003 में यहां कदम रखने के बाद से मुझे इस देश से प्यार हो गया।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने क्रिस गेल और जोंटी रोड्य को भी पत्र लिखा था। दक्षिण अफ्रीका के रोड्स मुंबई इंडियंस के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच हैं और साल में काफी समय भारत में रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी 'इंडिया' रखा है। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल आइपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण भारत में काफी लोकप्रिय है। दोनों ने 26 जनवरी को ही इसकी जानकारी दी थी।  

प्रमुख खबरें

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान