अफगान संकट पर PM मोदी की उच्च स्तरीय बैठक, रक्षामंत्री समेत कई अधिकारी रहे मौजूद: सूत्र

By अनुराग गुप्ता | Sep 06, 2021

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

आपको बता दें कि अफगानिस्तान के विषय पर मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसमें सरकार ने सभी दलों के नेताओं के साथ जानकारी साझा की थी।इस बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया था कि हमारा पूरा ध्यान लोगों को निकालने में है और सरकार इसके लिए सबकुछ कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने 6 देशों को दिया सरकार गठन समारोह का निमंत्रण, पाकिस्तान को मिल रहा ज्यादा महत्व 

उन्होंने कहा था कि हम ज़्यादातर भारतीयों को वापस ले आए हैं लेकिन सबको वापस नहीं लाए हैं। हम कुछ अफ़ग़ान नागरिकों को भी लाए हैं जो इस समय भारत आना चाहते थे। सरकार जल्दी से जल्दी लोगों की पूरी वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हम काबुल में फंसे हर भारतीय को वापस लाएंगे। 

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा