तमिलनाडु के वेल्लोर नगर पंचायत कार्यालय से हटाई गई PM मोदी की तस्वीर, भाजपा सदस्यों ने जताया विरोध

By अनुराग गुप्ता | Apr 23, 2022

चेन्नई। तमिलनाडु के सरकारी कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक वार्ड सदस्य ने वेल्लोर नगर पंचायत कार्यालय से प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटा दी। वार्ड सदस्य द्रमुक समर्थक बताया जा रहा है। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यों ने इसका जमकर विरोध किया। 

कनगराज के खिलाफ हो कार्रवाई

आपको बता दें कि कनगराज ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। हालांकि उन्हें द्रमुक समर्थक बताया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा सदस्यों ने कनगराज के खिलाफ पोथनूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाए जाने को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग भी की। 

इसे भी पढ़ें: 77900 तिरंगे लहराकर तोड़ा पाक का रिकॉर्ड, अमित शाह बोले- इतिहास ने बाबू कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया 

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाए जाने से जुड़ी यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश के इंदौर से भी एक मामला सामने आया था। इस दौरान इंदौर के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जमींदारों ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर नहीं हटाने पर घर से निकालने की धमकी दी है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता