आकाश विजयवर्गीय मामले में बोले PM मोदी, इस तरह की हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं

By अनुराग गुप्ता | Jul 02, 2019

नई दिल्ली। इंदौर 3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम अधिकारी को पीटे जाने वाले मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। बिना नाम लिए प्रधानमंत्री ने सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बेटा चाहे सांसद का हो या मंत्री का हो इस तरह की हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इतने में ही प्रधानमंत्री नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि कोई भी घटना जिसमें घमण्ड दिखे, अहंकार दिखे उसे भाजपा में स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि जर्जर मकान ढहाने गयी इंदौर नगर निगम की टीम के साथ विवाद के दौरान भाजपा के स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शहरी निकाय के एक अफसर को क्रिकेट बैट से पीटा था। जिसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि आकाश जमानत पर रिहा हो गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा