PM Modi के Independence Day भाषण में 'मेरे प्यारे देशवासियों' रहा सबसे पसंदीदा शब्द, इस साल 40 बार किया उल्लेख

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में सबसे अधिक 40 बार ‘मेरे प्यारे देशवासियो’ कहकर लोगों को संबोधित किया जबकि 10 बार उन्होंने उनके लिए ‘साथियो’ का जिक्र किया। उन्होंने जब नशे और अन्य व्यसनों से मुक्ति के अभियान में युवाओं को शामिल होने का आह्वान किया तब एक बार उन्हें ‘मेरे प्यारे युवा’ कहकर भी संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान मोदी ने एक-एक बार ‘देश सेवक’ और ‘भाई-बहनों’ का भी जिक्र किया।

इसे भी पढ़ें: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से बोले PM Modi, वैश्विक संकट के बावजूद किसानों को दिया सस्ता Urea

साल 2023 में मोदी ने देशवासियों को ‘परिवारजन’ कहकर संबोधत किया था और अपने भाषण के दौरान उन्होंने तकरीबन 50 बार इसका उल्लेख किया था। हाल के वर्षों में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में उन्होंने ‘साथियो’ शब्द का भी नियमित रूप से इस्तेमाल किया है।

प्रमुख खबरें

सपा के Rajya Sabha प्रत्याशी धनराज नथवानी के पास 373 करोड़ रुपये की संपत्ति

Tewolde GebreMariam को मिली सुरक्षा मंजूरी, Air India के नए सीईओ का पद संभालेंगे

India के खिलाफ मैच से बाहर हुए Raphinha इलाज के लिए लौटेंगे Barcelona

Delhi में शुरू हुई World Gastroenterology Congress, 61 देशों के 3000 विशेषज्ञ जुटे