Narendra Modi बोले, NBS दरों की मंजूरी से किसानों को किफायती दामों पर मिलेंगे P and K उर्वरक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि रबी सत्र 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की दरों को मंजूरी देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से किसानों को उचित कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि किसानों का हित सरकार की हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद केंद्र सरकार किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रबी सत्र 2026-27 के लिए उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। इससे अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव का असर किसानों पर नहीं पड़ेगा और उन्हें उर्वरक उचित एवं किफायती कीमतों पर मिलते रहेंगे। रबी सत्र के लिए इस सब्सिडी पर अनुमानित बजटीय जरूरत करीब 62,370.02 करोड़ रुपये होगी।

यह पिछले रबी सत्र की बजटीय जरूरत से करीब 24,417.73 करोड़ रुपये अधिक है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में 220 टन बालू से बना 58 फुट लंबा Ram Darbar, दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

AIMIM और आजाद समाज पार्टी साथ लड़ेगी UP Election 2027, लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Indian Visa प्रक्रिया हुई आसान, गृह मंत्रालय ने मुख्य श्रेणियां घटाकर 9 कीं

TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ujjwal Biswas का कोलकाता में 72 वर्ष की उम्र में निधन