मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का प्रदर्शन टला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी  का प्रदर्शन अनिश्चित काल के लिए टल गया है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फिल्म का प्रदर्शन देशभर में 5 अप्रैल को प्रस्तावित था। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा कि फिल्म की जांच और प्रमाणन की प्रक्रिया पर कार्य जारी है। फिल्म का शुरू में प्रदर्शन 12 अप्रैल को होना था, लेकिन निर्माता ने  लोगों की मांग  का दावा करते हुए प्रदर्शन की तारीख को पहले कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश की अपील, NDA को वोट देकर नरेंद्र मोदी को फिर से बनाए PM

कांग्रेस ने तो फिल्म के प्रदर्शन को लेकर चुनाव आयोग से औपचारिक तौर पर शिकायत भी की थी। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा कि वह इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को अंतिम फैसला लेगा। नयी दिल्ली में उपचुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने कहा कि हमने फिल्म के निर्माता और भाजपा के महासचिव से विवरण मांगा था...यह मिल गया है। मामला विचाराधीन है और इसे कल प्रस्तुत (चुनाव आयुक्त के समक्ष) किया जाएगा। देश में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिये मतदान होगा। 

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav