PM मोदी ने गुरु तेग बहादुर को अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज में रविवार को अचानक पहुंचे और सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिखों के नौवें गुरु की शनिवार को पुण्यतिथि थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और उनके गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचने के दौरान ना तो कोई पुलिस बंदोबस्त किया गया और ना ही आमजन के लिए यातायात अवरोधक लगाए गए थे। गुरु तेग बहादुर की पार्थिव देह का गुरुद्वारा रकाबगंज में अंतिम संस्कार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी