कोलंबो चर्च में पहुंचे मोदी, ईस्टर आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2019

कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलंबो पहुंचने के तुरंत बाद एक चर्च पहुंचे और द्वीप देश में ईस्टर के दिन आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह चर्च आत्मघाती हमलों की चपेट में आए स्थलों में से एक है। मोदी ने ट्वीट किया कि ईस्टर के दिन हमलों की चपेट में आए स्थलों में से एक सेंट एंथनीज श्राइन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ श्रीलंका यात्रा की शुरुआत की। मैं मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। श्रीलंका में ईस्टर के दिन नौ आत्मघाती बम हमलावरों ने कोलंबो स्थित सेंट एंथनीज चर्च, पश्चिमी तटीय नगर नेगोम्बो स्थित सेंट सेबेस्टियन्स चर्च और पूर्वी शहर बट्टीकलोवा स्थित एक अन्य चर्च तथा तीन आलीशान होटलों को निशाना बनाया था।

इसे भी पढ़ें: मालदीव, श्रीलंका की यात्रा ‘पड़ोस पहले’ नीति पर भारत की प्राथमिकता प्रतिबिंबित करती है: मोदी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि पहला पड़ाव-सेंट एंथनीज चर्च। ईस्टर के दिन आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलंबो स्थित सेंट एंथनीज चर्च पहुंचे। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में श्रीलंका के साथ है। बाद में राष्ट्रपति आवास में मोदी का रस्मी स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना भी मौजूद थे। सिरिसेना हाथ में छाता लिए दिखाई दिए। छाते से वह खुद को और प्रधानमंत्री मोदी को बारिश से बचा रहे थे। श्रीलंका की इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और नेता विपक्ष महिन्दा राजपक्षे के साथ वार्ता करेंगे। मुख्य तमिल पार्टी द तमिल नेशनल एलायंस के नेताओं की भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की संभावना है। मोदी मालदीव की यात्रा के बाद श्रीलंका पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल