PM Narendra Modi मुंबई दौरे पर आज, करेंगे 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

By रितिका कमठान | Jul 13, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 13 जुलाई को महाराष्ट्र के मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वह गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केन्द्र में आयोजित एक समारोह में 29,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी सरकारी अधिकारियों ने दी। 

वह लोकमान्य तिलक टर्मिनस में नए प्लेटफॉर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में प्लेटफॉर्म 10 और 11 के विस्तार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एमएमआरडीए के एक प्रवक्ता ने कहा कि ठाणे-बोरीवली सुरंग परियोजना 16,600 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरने वाली दो ट्यूब सुरंग बोरीवली में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ठाणे में घोड़बंदर रोड के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेंगी। प्रधानमंत्री मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना की भी शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वह आईएनएस टावर्स का उद्घाटन करने के लिए यहां बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) सचिवालय जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट