पाकिस्तान के PM दुनिया में हर दरवाजा खटखटाकर अपना मजाक उड़वा रहे हैं: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

मुंबई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में हर दरवाजा खटखटा रहे हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। भारत की स्कॉर्पीन वर्ग की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किए जाने के बाद रक्षा मंत्री ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती है लेकिन ‘हम ऐसा होने नहीं देंगे’। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान को यह समझने की जरूरत है कि भारतीय नौसेना आईएनएस खंडेरी के शामिल होने से पहले से ज्यादा मजबूत हुई है और सरकार सशस्त्र बलों को मजबूत तथा आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ 

इसे भी पढ़ें: समंदर में दुश्मन होगा खंड-खंड, पनडुब्बी INS खंडेरी नौसेना के बेड़े में शामिल

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को अपने नौसेना पर गर्व है और कोई भी 1971 के युद्ध में नौसेना द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान को नहीं भूल सकता है जब ऑपरेशन ट्राइडेंट और ऑपरेशन पायथन ने पाकिस्तान की नौसेना की कमर तोड़ दी थी। पनडुब्बी को शामिल किए जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद गर्व की बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो अपनी पनडुब्बी स्वयं बनाते हैं।’’ स्कॉर्पीन वर्ग की पनडुब्बी में रडार से बच निकलने और अन्य युद्ध संबंधी क्षमताएं होती है। यह पानी के भीतर रहते या सतह पर रहते हुए टॉर्पिडो (एक प्रकार का हथियार) और ट्यूब से लॉन्च होने वाली जहाज रोधी मिसाइल से हमले कर सकती है।सबसे पहले स्कॉर्पीन वर्ग की पनडुब्बी आईएनएस कलवरी थी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर, 2017 में नौसेना को सौंपा था।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन