बिप्लव के नेतृत्व वाली सीपीएन को राजनीतिक मुख्यधारा में लाया जाएगा: ओली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि नेत्र बिक्रम चंद ‘बिप्लव’ के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (सीपीएन) को 13 अप्रैल तक राजनीतिक मुख्यधारा में लाया जाएगा। इस प्रतिबंधित पार्टी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। ओली ने काठमांडू में सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के संसदीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि समूह को संभव हुआ तो राजनीतिक मुख्यधारा में लाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बिप्लव नीत समूह के लिए शांतिपूर्ण राजनीति में शामिल होने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। ओली ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता 14 अप्रैल से पहले जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुख्यधारा में आयें या कार्रवाई का सामना करें।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह