By Neha Mehta | Jul 04, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं कुछ समय पहले ही इस खूबसूरत भूमि पर आया हूं, जहां पक्षियों की चहचहाहट गूंजती रहती है। और मेरा पहला संवाद यहां के भारतीय समुदाय से हुआ। यह बिलकुल स्वाभाविक लगता है, क्योंकि हम एक ही परिवार का हिस्सा हैं।
प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचे, रक्षा और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत के तीव्र विकास और परिवर्तन को भी रेखांकित किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी घाना की अपनी दो दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद बृहस्पतिवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो पहुंचे जहां पियार्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रसाद-बिसेसर ने उनका स्वागत किया। मोदी का औपचारिक स्वागत करने के बाद उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।