PM ने जेटली की पुण्यतिथि पर कहा, अपने मित्र की मुझे बहुत याद आती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2020

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें याद किया और कहा कि उन्होंने कर्मठतापूर्वक देश सेवा की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले साल आज ही के दिन हमने अरुण जेटली जी को खो दिया था। अपने मित्र की मुझे बहुत याद आती है। अरुण जी ने कर्मठतापूर्वक देश सेवा की। उनकी हाजिरजवाबी, बुद्धिमत्ता, कानूनी समझ और शानदार व्यक्तित्व का हर कोई कायल था।’’ जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त 2019 को नई दिल्ली में निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की