Skill India को मिलेगा बड़ा Boost, PM-SETU योजना में ArcelorMittal के निवेश को हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2026

 राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) संकुल के लिए आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया द्वारा प्रस्तुत रणनीतिक निवेश योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार ने शनिवार को बताया कि यह मंजूरी 60,000 करोड़ रुपये की पीएम-सेतु योजना के तहत दी गई है। यह पीएम-सेतु (उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास और रोजगार योग्यता परिवर्तन) योजना के तहत मंजूर की गई पहली रणनीतिक निवेश योजना है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश इस योजना के तहत उद्योग साझेदारी को लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। यह स्वीकृति कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संचालन समिति की तीसरी बैठक के दौरान दी गई।

बयान में कहा गया कि आने वाले महीनों में और भी रणनीतिक निवेश योजनाओं को राष्ट्रीय संचालन समिति की मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिससे ‘विकसित भारत 2047’ के लिए व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था में बदलाव का रास्ता साफ होगा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अनुसार, 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपनी राज्य संचालन समितियों का गठन कर लिया है,

जबकि 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने प्रमुख औद्योगिक भागीदारों के चयन के लिए उद्योगों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से कई प्रक्रियायों के अगले कुछ सप्ताह में पूरी होने की संभावना है। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और उद्योगों के बीच कई दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और आगे भी कई दौर प्रस्तावित हैं। यह उद्योगों की रुचि और राज्यों की तैयारियों के बीच बढ़ते तालमेल को बताता है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi