किसानों के साथ गतिरोध दूर करने के लिए आगे आएं प्रधानमंत्री: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंदोलनरत किसानों को बातचीत के लिए बुलाने के केंद्र सरकार के फैसले को सही दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए मंगलवार को कहा कि गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे आना चाहिए। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘किसान यूनियनों को बातचीत के लिए केंद्र का आमंत्रण सही दिशा में उठाया गया कदम है लेकिन यह बहुत देरी से उठाया गया। इस आंदोलन को लेकर न केवल देश, बल्कि उन अन्य देशों में भी चिंता बढ़ रही है जहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री को अगुवाई करनी चाहिए। किसानों की उचित मांगें माननी होंगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र के मंत्रियों की आज किसान नेताओं से दिल्ली में बात हो रही है। पहले यह बातचीत तीन दिसंबर को निर्धारित थी।

प्रमुख खबरें

Jammu के RS पुरा में विदेशी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील डेटा देने के आरोप में दो गिरफ्तार

Shahdara Police Station में SHO और ACP से बदसलूकी, 20 वकीलों पर FIR दर्ज

छात्र संघ चुनाव: Jamia Millia Islamia ने अनशनकारी छात्र को दिया कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस

Cyclone Arnab: ओडिशा के 6 जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, तटीय क्षेत्रों से लोगों की निकासी शुरू