Manipur violence: पीएम सबसे पहले CM बीरेन सिंह को करें बर्खास्त, मणिपुर को लेकर सरकार पर कांग्रेस हमलावर

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में हिंसा प्रभावित राज्य की स्थिति को लेकर चिंतित हैं तो उन्हें सबसे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त करना चाहिए। खरगे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का कोई भी प्रचार मणिपुर में स्थिति को संभालने में अपनी घोर विफलता को छुपा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आखिरकार मणिपुर की स्थिति पर मोदी से बात की है और कहा कि पिछले 55 दिनों से मोदीजी ने मणिपुर पर एक शब्द भी नहीं कहा। हर भारतीय उनके बोलने का इंतजार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'महिला एक्टिविस्ट जानबूझकर रास्तों को कर रहीं अवरुद्ध', भारतीय सेना को छोड़ने पड़े 12 आतंकवादी, मणिपुर में शांति के लिए सुरक्षाबलों ने मांगा सहयोग

इस बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मणिपुर ट्राइबल्स फोरम के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने दिग्गज नेता के साथ अपने गृह राज्य की स्थिति पर चर्चा की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। रमेश ने कहा कि आज शाम मैं मणिपुर ट्राइबल्स फोरम, दिल्ली से मिला, जिन्होंने पिछले 55 दिनों में मणिपुर की स्थिति पर अपना दर्द और पीड़ा व्यक्त की। मैंने उनके साथ अपनी एकजुटता साझा की और उन्हें मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति की वापसी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा