तथ्यों की जांच किए बिना निराधार बयान न दें प्रधानमंत्री: नारायणसामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2021

पुडुचेरी। पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “निराधार आरोप” लगाए और उन्हें ऐसे बयान देने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए। नारायणसामी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने यहां आने से पहले “उनकी (नारायणसामी) सरकार को गिराने की साजिश रचने के अलावा”, संघ शासित प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री के बयान से एक दिन पहले मोदी ने यहां एक जन सभा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की आलोचना की थी। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व CJI काटजू ने की नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को रोकने की कोशिश, UK कोर्ट ने कहा- आप भरोसे के काबिल नहीं

नारायणसामी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के उस बयान पर स्तब्ध रह गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने पुडुचेरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि तथ्य यह हैं कि पुडुचेरी की जीडीपी 10.2 प्रतिशत थी, जबकि देश की जीडीपी सात प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी का वित्तीय घाटा 1.9 प्रतिशत था जबकि देश का वित्तीय घाटा 9.5 प्रतिशत था। नारायणसामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके उस ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसमें संघ शासित प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से पहल करने का अनुरोध किया गया था।

प्रमुख खबरें

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी

शक्ल पर नहीं लिखा है घुसपैठिए, बंगाल पुलिस को हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार?