'प्रधानमंत्री जी इतनी नकारात्मकता क्यों', Priyanka Gandhi बोलीं- I.N.D.I.A के मूल में संविधान की भावना

By अंकित सिंह | Jul 25, 2023

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को उन पर पलटवार किया। पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी पर निशाना साधा। उसके बाद प्रियंका गांधी का भी एक ट्वीट सामने आया। प्रियंका ने साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री जी इतनी नकारात्मकता क्यों? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया था। मोदी ने ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता

इसे भी पढ़ें: Kharge का आरोप, मणिपुर जल रहा और PM ईस्ट इंडिया की बात कर रहे, Piyush Goyal का पलटवार

राहुल गांधी का ट्वीट

रविशंकर प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने में मदद करेंगे और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। उन्होंने कहा कि हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम देश का, स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रहे हैं। उनके पास अमेरिकी संसद में बोलने का समय है लेकिन देश की संसद में मणिपुर पर बोलने का समय नहीं है। उन्हें भारतीय संविधान और संसद से नफरत क्यों है?"

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा