राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद : कश्यप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2022

शिमला।  भाजपा हिमाचल प्रदेश की बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रातः 11 बजे नमो ऐप पर ऑडियो माध्यम से संवाद करेंगे। इस दिन प्रधानमंत्री सभी बुथों पर पन्ना समितियों के साथ संवाद करेगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से सभी प्रदेश, ज़िला, मंडल, मोर्चा पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों के साथ इस संवाद में जुड़ेंगे।

 

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बैठक में अपने विचार रखे। बैठक में जिला प्रभारी, ज़िला अध्यक्ष, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कापूर एवं राकेश जम्वाल उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक