प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को असम का दौरा करेंगे, शांति व विकास रेली को करेंगे संबोधित

By अंकित सिंह | Apr 26, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को असम का दौरा करेंगे और वहां के कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में ‘‘शांति, सद्भाव और विकास’’ रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही वह शिक्षा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज भी जाएंगे और वहां नवनिर्मित डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल के अलावा छह अन्य कैंसर अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। बयान में बताया गया कि असम सरकार और टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त उपक्रम ‘‘असम कैंसर केयर फाउंडेशन’’ द्वारा राज्य में कुल 17 किफायती कैंसर अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में उसे 10 ऐसे अस्पताल बनाने हैं। इनमें से सात का निर्माण हो चुका है और तीन निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। दूसरे चरण में सात नए कैंसर अस्पताल बनाए जाने हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान 2950 से अधिक अमृत सरोवर परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। इन सरोवरों को राज्य सरकार 1150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करेगी।

प्रमुख खबरें

AITA उपाध्यक्ष चुनाव में Leander Paes के सामने उतरे प्रशांत सुतार

Sensex 1233 अंक उछलकर 75692 पर बंद, Nifty 23400 के पार

IRCTC लाया Japan Tour Package, दिल्ली से टोक्यो और हिरोशिमा घूमने का मौका

Indian Oil, BPCL और HPCL ने 15 करोड़ लीटर Biodiesel खरीद के लिए मांगी बोलियां