PNB ने 2019- 20 में एटीएम लेनदेन, वार्षिक रखरखाव फीस के तौर पर 268 करोड़ रुपये जुटाये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ने समाप्त वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान एटीएम लेनदेन शुल्क और डेबिट कार्ड पर सालाना रखरखाव शुल्क के तौर पर 268 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की है।सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जवाब में यह जानकारी दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने ग्राहकों के डेबिट कार्ड पर सालाना रखरखाव शुल्क के तौर पर 152.88 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की है।इसके साथ ही बैंक ने एटीएम के जरिये किये जाने वाले लेनदेन पर लगने वाले शुल्क से 115.21 करोड़ रुपये की आय हासिल की है। मध्यम प्रदेश स्थित आरटीआई कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ को सूचना के अधिकारी कानून के तहत मांगी गई जानकारी में यह सूचना प्राप्त हुई है।

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान