‘डिजिटल अपनाये’ कैंपेन के तहत PNB ने पीएम केयर्स फंड में दिया 40 लाख का योगदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन राहत कोष (पीएम केयर्स) में बृहस्पतिवार को करीब 40 लाख रुपये का योगदान दिया। कंपनी ने यह राशि सरकार के ‘डिजिटल अपनाये’ अभियान के तहत नये ग्राहकों को जोड़ने के जरिये जुटायी। बैंक ने एक बयान में कहा कि 15 अगस्त से शुरू हुए अभियान के तहत पीएनबी ने डिजिटल मंच से आठ लाख ग्राहकों को जोड़ा है। बयान के अनुसार बैंक ने डिजिटल मंच से जुड़ने वाले प्रत्येक ग्राहक के एवज में 5 रुपये का योगदान पीएम केयर्स फंड में देने की प्रतिबद्धता जतायी थी।

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान