PNB, UBI, OBC ने विलय प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये 23 कार्य समूह बनाये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने बुधवार को कहा कि तीनों बैंकों के बीच विलय प्रक्रिया को देखने के लिये 23 कार्यकारी समूह बनाये गये हैं। ये कार्यकारी समूह पीएनबी, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स ने मिलकर बनाये हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मेंयूनाइटेड बैंक आफ इंडिया (यूबीआई) और ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स (ओबीसी) का विलय किया जाना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों के विलय के घोषणा की है। 

पिछले सप्ताह पीएनबी के निदेशक मंडल ने यूबीआई और ओबीसी के बैंक में विलय को मंजूरी दे दी थी। पीएनबी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील मेहता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विलय प्रौद्योगिकी, उत्पाद और सेवाओं के संदर्भ में होना है। हम सभी इस पर काम कर रहे हैं और तीन बैंकों में कुल 23 कार्य समूह बनाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें: पेटीएम की येस बैंक में सह-संस्थापक राणा कपूर से हिस्सेदारी खरीद को लेकर बातचीत

मेहता ने भारतीय बैंक संघ के 72वें सालाना आम बैठक में कहा कि इस समूह में शामिल अधिकारी तीनों बैंकोंके हैं। ये समूह उत्पाद, प्रक्रियाओं और मानव संसाधन समेत बैंक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल 23 कार्य समूह हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर इसमें वृद्धि की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम