AI और Global Expansion के दम पर Pocket Entertainment का Revenue 500 Million Dollar पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2026

 ऑडियो मनोरंजन मंच पॉकेट एफएम एवं माइक्रो-ड्रामा ऐप पॉकेट सागा की मूल कंपनी पॉकेट एंटरटेनमेंट का सालाना राजस्व 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच गया है। कंपनी ने सालाना आधार पर 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह वृद्धि पॉकेट एफएम के वैश्विक विस्तार और सामग्री तैयार करने, उत्पादन, निजीकरण तथा वितरण में कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल से हुई है।

कंपनी के अनुसार, पॉकेट एफएम उसकी वृद्धि का मुख्य आधार बना हुआ है और मंच पर राजस्व बरकरार रखने की दर 44 प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत हो गई है। पिछले एक साल में कंपनी ने ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस में विस्तार किया। पॉकेट एंटरटेनमेंट ने बताया कि एआई और वास्तविक समय में श्रोताओं से मिलने वाली जानकारी के इस्तेमाल से नये बाजारों में शुरुआत करने का समय करीब 12 महीने से घटकर दो महीने हो गया है।

पॉकेट एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक रोहन नायक ने कहा, ‘‘एआई मनोरंजन के एक बिल्कुल नए दौर की शुरुआत कर रहा है। यह ऐसा दौर है जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री की भरमार होगी, एक व्यक्ति द्वारा संचालित स्टूडियो भी ‘ब्लॉकबस्टर’ सामग्री तैयार कर सकेंगे और हर व्यक्ति के लिए बेहद व्यक्तिगत अनुभव उपलब्ध होंगे।

प्रमुख खबरें

Honey Trap जासूसी का सिर्फ एक पहलू, Cyber हमलों और Insider Threats से रक्षा क्षेत्र को खतरा

गायिका Pushpavathy के कार्यक्रम को अनुमति न देने पर Thiruvananthapuram में कलाकारों का प्रदर्शन

हथेली पर Square Sign वाले जातक बनते हैं कुशल Leader, ईमानदारी से बनाते हैं अलग पहचान

ऐसा क्या हुआ जो योगी को अपने हस्ताक्षर वाला पत्र जारी करके कहना पड़ा, खबर फर्जी है