POCSO case: सिद्धारमैया पर येदियुरप्पा का पलटवार, बोले- कोर्ट से सच्चाई सामने आएगी, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

By अंकित सिंह | Aug 09, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के एक बयान को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने पलटवार किया है। दरअसल, सिद्धारमैया ने उनसे सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने को कहा था क्योंकि वह POCSO अधिनियम के एक मामले में आरोपी हैं। इसी को लेकर येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि जब अदालत मामले पर फैसला करेगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी और सिद्धारमैया को करारा जवाब मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) साइट आवंटन 'घोटाले' की ओर इशारा करते हुए सिद्धारमैया पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके सेवानिवृत्त होने और घर जाने का समय आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: बेंगलुरु कोर्ट ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को जारी किया समन, जानें क्या है मामला

MUDA साइट आवंटन घोटाले के सिलसिले में येदियुरप्पा के इस्तीफे की मांग करने के "नैतिक अधिकार" पर सवाल उठाते हुए सिद्धारमैया ने बुधवार को आग्रह किया था कि पूर्व को सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि वह यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के एक मामले में आरोपी हैं। यह मामला इस साल 14 मार्च को एक 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने दो फरवरी को बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी में अपने आवास पर एक बैठक के दौरान उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया था।

प्रमुख खबरें

G7 समिट का अनदेखा किस्सा: PM Modi नहीं चाहते थे प्रेस वार्ता, पर ऐन मौके पर भूल गए Donald Trump, 45 मिनट तक पूछे गए सवाल!

Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश का कहर! IMD की चेतावनी, कई इलाकों में जलजमाव और Traffic जाम

Greater Kailash में तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Uttarakhand में बनेगा पहला Youth Commission, युवाओं को कोचिंग और रोजगार के नए अवसर