Bareilly Teacher Viral Video: कांवड़ लेने मत जाना...कांवड़ियों पर कविता से चोट, टीचर की नीयत में खोट?

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2025

बरेली के एमजीएम इंटर कॉलेज के टीचर की कांवड़ियों पर कविता से बवाल मच गया है। कविता सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में रजनीश गंगवार अपने स्कूल के बच्चों को एक कविता सुना रहे हैं। कविता में वो बोल रहे हैं कि तुम कांवड़ लेने मत जाना, ज्ञान का दीप जलाना। इस वीडियो के सामने आते ही मामला गर्मा गया है। टीचर के इस बयान को सीधे कांवड़ियों का विरोध मान लिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। इस गीत के बोल इस प्रकार हैं: कांवड़ लेने मत जाना,  तुम ज्ञान के दीप जलाना। मानवता की सेवा करके सच्चे मानव बन जाना। स्थानीय पार्षद और कुछ भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की मांग करने के बाद कल रात शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

प्रमुख खबरें

अभिषेक के बजाय खुद Delhi जाएंगी Mamata Banerjee, राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल

Supreme Court ने पंजाब के 50 निकाय वार्डों के चुनाव किए रद्द, छह सप्ताह में दोबारा मतदान के निर्देश

CEC Gyanesh Kumar की Security बढ़ाई गई, Opposition Protest के बीच CISF का कड़ा फैसला

Malda Flood: क्षतिग्रस्त मकानों को 1.80 लाख रुपये की सहायता देगी सरकार, IIT Kanpur बनाएगा डीपीआर