मनाएंगे दीपावली का शुभ त्यौहार (कविता)

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2017

प्रस्तुत है युवा लेखिका प्राची थापन की ओर से रचित कविता 'मनाएंगे दीपावली का शुभ त्यौहार'।

दीपक की लौ से इस बार, मनाएंगे दीपावली का शुभ त्यौहार

घर घर में खुशियों की रौशनी घर घर में उपहारों की बहार

दीपक से रौशन हुई है ये दुनिया और रंगों से किया श्रृंगार

मीठा मीठा हुआ जग सारा और माँ लक्ष्मी की कृपा अपार 

सब बुराइयों को है जलाना, भूल ना जाना अबकी बार

हम सबको मिलकर है मनाना, ध्वनि और वायु प्रदुषण मुक्त त्यौहार


जितना हो और जैसा भी हो, करे ये हिम्मत अबकी बार 

एक दीप जलाना उनके मन में नई उम्मीद का तुम इस बार

जो हम जैसे कभी ना मना पाया हो, ऐसी खुशियों का त्यौहार 

त्यौहार नहीं ये, उम्मीद हर किसी की, जो पूरी हो जाये अबकी बार

आप सभी और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनायें अपार।।

 

- प्राची थापन

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin के खतरनाक इरादे, पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु अभ्यास करेगा रूस

पुलिस हिरासत से भागा खुंखार अपराधी, दिल्ली के लोधी कॉलोनी में हत्या के आरोप में थाने में बंद था

Sikkim Elections 2024: पूर्व सीएम चामलिंग ने राज्य में लगाया कुशासन का आरोप, कहा- यह आखिरी मौका

Breaking News: तमिलनाडु में बेहद दर्दनाक हादसा! कन्नियाकुमारी तट के पास 5 मेडिकल छात्र समुद्र में डूब गए